
दून अस्पताल के सफाई कर्मचारी पर 12 वर्षीय बच्चे के साथ लिफ्ट के अंदर अश्लील हरकत करने के आरोप थे। एक शख्स के वीडियो वायरल करने के बाद सफाई कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया।
बच्चे के साथ लिफ्ट में अश्लील हरकत करने का मामला
जानकारी के अनुसार रायपुर क्षेत्र में रहने वाला विजय वाल्मीकि (55) दून अस्पताल में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। विजय पर बीते रविवार को अस्पताल में आए 12 साल के बच्चे के साथ लिफ्ट के अंदर कथित तौर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा था। विजय की गंदी हरकत देख एक शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
दून अस्पताल के सफाई कर्मचारी ने किया सुसाइड
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विजय मानसिक दबाव में आ गया। सफाई कर्मी के परिजनों का आरोप है कि वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच किए बिना ही इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसी के बाद विजय ने सोमवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
वायरल वीडियो की सत्यता की जांच में जुटी पुलिस
मृतक की मौत के बाद से उसके परिवार में मातम पसरा है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विजय की आत्महत्या के पीछे क्या परिस्थितियां थीं और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की वास्तविकता क्या है।
अस्पताल प्रशासन भी जांच में जुटा
वहीं अस्पताल प्रशासन भी मामले को गंभीरता से ले रहा है। दून मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गीता जैन का कहना है। वीडियो वायरल करने वाला व्यक्ति अस्पताल ओर कॉलेज का नहीं था। पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी
