
Gurmeet singh chandhok
हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल आज दोपहर को अचानक हल्द्वानी तहसील में पहुंच गए और उन्होंने छापेमारी कर दी, जिलाधिकारी के अचानक छापेमारी से तहसील कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। छापेमारी की सूचना मिलते ही तहसील परिसर में कार्यरत कई अराइजनवीस मौके से फरार हो गए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने तहसील के कई कक्ष का
निरीक्षण किया और जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति एवं लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान कई आवश्यक कार्य लंबित पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीएम ललित मोहन रयाल ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी
जनहित के कार्यों का समय रहते हुए और पारदर्शी तरीके से करे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े और तहसील में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के कार्य का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान तहसील प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में पूरे समय हलचल का माहौल बना रहा।
