
Rahul Gandhi Dehradun Chhatron Ki Goonj Program: देहरादून में आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बड़ा कार्यक्रम है। ‘छात्रों की गूंज’ में वो छात्रों से सीधा संवाद करेंगे।आज शाम 5 बजे बन्नू स्कूल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन होगा जहां प्रदेशभर से बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों के पहुंचने की संभावना है। संवाद के साथ कार्यक्रम में संंगीत और रैप का तड़का भी लगेगा।
देहरादून में आज राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ प्रोग्राम Rahul Gandhi Dehradun Chatron Ki Goonj Programme
बताते चलें कि पहले राहुल गांधी का ये कार्यक्रम परेड ग्राउंड में प्रस्तावित था। हालांकि परेड ग्राउंड की अनुमति ना मिलने के बाद कार्यक्रम का आयोजन बन्नू स्कूल मैदान में किया जा रहा है। आज शाम 5 बजे देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में छात्रों से संवाद करेंगे। कांग्रेस की माने तो प्रदेशभर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शिक्षा और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर छात्रों से करेंगे चर्चा
कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी युवाओं, रोजगार, शिक्षा और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर छात्रों और युवाओं से चर्चा करेंगे। बता दें कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब उत्तराखंड में पहले से ही बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और युवाओं से जुड़े मुद्दे लगातार राजनिति में बहस का केंद्र बने हुए हैं।
सिंगर और रैपर भी देंगे प्रस्तुति
ऐसे में कांग्रेस इस मुद्दे के चलते अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है। कार्यक्रम में राजनीतिक संबोधन के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों भी होंगी। जिसमें युवाओं के लिए सिंगर और रैपर भी प्रस्तुति देंगे।

वाटरप्रूफ टेंट के साथ रेनकोट की भी व्यवस्था
इसके अलावा आज बारिश की आशंका को देखते हुए कांग्रेस ने छात्रों के लिए विशेष तैयारियां की हैं। वाटरप्रूफ टेंट के साथ-साथ छात्रों के लिए रेनकोट की व्यवस्था भी कराई गई है। लोगों के लिए करीब 6 हजार से अधिक रेनकोट की व्यवस्था की गई है। यदि कार्यक्रम के समय बारिश होती है तो प्रतिभागियों को रेनकोट दिए जाएंगे। जिससे आयोजन प्रभावित ना हो
