Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी। आज सिख संगत अपनी धरोहर के प्रदेश संयोजक सरदार गुरमीत सिंह चंदोक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद अजय भट्ट जी से शिष्टाचार भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश कानूनी सलाहकार सरदार संप्रीत सिंह अजमानी, गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा के मुख्य सेवादार सरदार रमनदीप सिंह भसीन, जिला नैनीताल के मीडिया प्रभारी सरदार हरप्रीत सिंह, डिंपल कोहली जी, ओबराय जी तथा विक्सी भाई शामिल रहे।
भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सांसद अजय भट्ट जी को हल्द्वानी सहित क्षेत्र के सिख गुरुद्वारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा, हल्द्वानी में प्रस्तावित जीर्णोद्धार (रेनोवेशन) कार्य पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने वर्ष 2022 में हल्द्वानी में हुए फ्रीहोल्ड प्रकरण के संबंध में भी सांसद जी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि फ्रीहोल्ड होने के बाद भी सरकार द्वारा जारी किए गए नोटिस एवं रिकवरी नोटिस से अनेक लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस विषय में सांसद जी से हस्तक्षेप कर न्यायोचित एवं शीघ्र समाधान कराने का अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप बिष्ट जी भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से आत्मीय मुलाकात की।
माननीय सांसद श्री अजय भट्ट जी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि गुरुद्वारा साहिब के जीर्णोद्धार कार्य हेतु यदि आर्थिक सहयोग की आवश्यकता होगी तो वे हरसंभव सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। साथ ही फ्रीहोल्ड प्रकरण में संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर सकारात्मक एवं उचित समाधान का प्रयास करने का भी आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने माननीय सांसद अजय भट्ट जी का समय देने, समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा सकारात्मक आश्वासन प्रदान करने के लिए उनका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
