

रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार नगर पंचायत पाटी के सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए आगामी 09 जून, 2026 (मंगलवार) को मतदान होना है। चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और शत-प्रतिशत मतदान के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नगर निकाय श्री मनीष कुमार ने आदेश जारी करते हुए मतदान के दिन निकाय क्षेत्र के भीतर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नगर स्थानीय निकाय क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले और विभिन्न संस्थानों में कार्यरत सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के तहत क्षेत्र में स्थित केंद्र और राज्य सरकार के नियंत्रण वाले सभी राजकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं, अर्ध-शासकीय कार्यालयों और अर्ध-निकायों में 09 जून को पूरी तरह अवकाश रहेगा। इसे साथ ही मतदान की तिथि को निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त बैंक, मुख्य कोषागार और उप-कोषागार भी पूरी तरह बंद रहेंगे।
