
Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी जिले में अगले तीन घंटे भारी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने दोनों जिलों के कुछ क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है।
देहरादून और उत्तरकाशी के लिए तीन घंटे भारी
मौसम विभाग की माने तो 30 मई को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 29 मिनट तक देहरादून, उत्तरकाशी के कुछ इलाके जैसे मसूरी, चकराता,विकासनगर, चिन्यालिसोर, हनोल, मोरी, जखोल, हर्षिल, नागा, नेलांग, सांकरी के आस पास के क्षेत्रो में बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही तूफान आने की संभावना है।
उत्तराखंड में इस बार जल्दी हो सकती है मानसून की एंट्री
मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, ज्यादातर प्रदेश में मानसून 25 जून तक पूरी तरह सक्रिय होता है, लेकिन इस बार यह 20 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, ज्यादातर प्रदेश में मानसून 25 जून तक पूरी तरह सक्रिय होता है, लेकिन इस बार यह 20 जून के आसपास दस्तक दे सकता है
