
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। IMD के मुताबिक अगले 3-4 दिनों में मानसून कई जगह आगे बढ़ सकता है। जिसमें उत्तराखंड भी शामिल है। ऐसे में मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 23 मई को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी और ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है।
Uttarakhand Weather Update: मानसून से पहले झमाझम बारिश!
मानसून आने में अभी काफी वक्त है। लेकिन उत्तराखंड में मौसम अपना रंग दिखाना शुरू करने वाला है। IMD ने कई दिनों तक तूफानी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में 23 मई को गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलते का भी अनुमान है।
उत्तराखंड में 23 मई को ओलावृष्टि-आंधी का डबल अलर्ट
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर आदि जगहों पर पहले ही मौसम ने करवट ले ली है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि 23 मई को उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 23 मई को उत्तराखंड में मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं कुछ पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसके साथ ही देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है
