
अगर आप अपने वाहन के लिए ऑनलाइन नंबर प्लेट ऑर्डर कर मंगाना चाह रहे हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि ऑनलाइन साइट से आने वाली नंबर प्लेट नकली तो है ही साथ ही उसमें कई खामियां भी है। वहीं अब आरटीओ विभाग ने दो ऑनलाइन कंपनियों को नोटिस भी भेज दिया है।
RTO ने ऑनलाइन कंपनियों को भेजा नोटिस
दरअसल देहरादून में वाहनों की फर्जी और अवैध नंबर प्लेटों के खिलाफ जारी अभियान के बीच परिवहन विभाग ने अब बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आरटीओ ने दो ऑनलाइन कंपनियों को नोटिस जारी कर अपने प्लेटफार्म से सभी गैर मानक फैंसी और अवैध नंबर प्लेटों की बिक्री तुरंत रोकने के निर्देश दिए हैं।
नियमों का उल्लंघन है कस्टमाइज्ड नंबर प्लेट
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिकने वाली कस्टमाइज्ड नंबर प्लेटें केंद्रीय मोटर वाहन नियम के नियम 50 और 51 का सीधा उल्लंघन है। बता दें बिना लेजर कोड और फर्जी स्टीकर वाली यह प्लेट कानून प्रवर्तन एजेंसी के लिए गंभीर सुरक्षा चुनौंती पैदा कर रही है। इनका उपयोग वाहन की पहचान छिपाने, ई चालान से बचने और आपराधिक गतिविधियों में किए जाने की आशंका है।
RTO ने की जनता से ऑनलाइन नंबर प्लेट न मंगाने की अपील
वहीं आरटीओ संदीप सैनी का कहना है कि मोटर व्हीकल एक्ट में प्रावधान है कि जिसमें केवल हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाई जा सकती है। आरटीओ विभाग की ओर से आम जनता से अपील की जा रही है कि जहां से नई गाड़ी ली है। वहीं का डीलर आपके वाहन के लिए नंबर प्लेट भी देगा
