59 Views


हल्द्वानी की छात्रा ने CBSE बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। निर्मला कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम की छात्रा कोयल कौर भसीन ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है।
कोयल ने अंग्रेजी में 88, इतिहास में 92, राजनीति विज्ञान में 95, अर्थशास्त्र में 92 और मनोविज्ञान में 100 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा बैंकिंग विषय में भी 85 अंक हासिल किए। छात्रा का परीक्षा परिणाम “PASS” रहा और अधिकांश विषयों में A1 ग्रेड प्राप्त हुआ।
छात्रा की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों ने खुशी जताई है। स्कूल परिवार ने कोयल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
