
रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
नारी शक्ति का वंदन करने वाली सरकार महिलाओं के प्रति कितनी संवेदनशील है ये तो अब प्रदेश में जबरदस्त उपहास का विषय बनता जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा में विफल भाजपा सरकार किस मुंह से महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने की बात करती है और मुख्यधारा में लाने की बात करती हैं। चम्पावत में भाजपा नेता और उनके साथियों ने एक गरीब नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर पूरे प्रदेश को एक बार फिर शर्मसार किया है। चंपावत में चौथी घटना है जो नाबालिक बच्चियों के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत हुई है। जिला महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष खष्टी बिष्ट पूछती है कि इस सरकार के और भी मंत्री पहले से ही महिलाओं के प्रति असंवेदनशील रहे हैं फिर भी वे संसद-विधानसभाओं में आम जानता को छलने के लिए महिला आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं और जनता को धोखा दे रहे हैं। हथियारों के बल पर की गई दरिंदगी कैसी मानवता है? चम्पावत के किशोरी दुष्कर्म की इस घटना ने पूरे प्रदेश को दहला दिया है। श्रीमती बिष्ट इस तरह की घटनाओं की घोर निंदा करती हैं तथा प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर कठोर दंड दिए जाने का आह्वान करती है। श्रीमती बिष्ट इस अमानवीय घृणित कर्म के लिए पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है और पीड़िता को भावात्मक और संवेदनात्मक सांत्वना भी देती है। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी की इस प्रकार की घटनाओं पर कठोर कानून बनाकर जल्द ही बंद होनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी इस घटना के विरोध में उच्च नेतृत्व के निर्देशों पर प्रदेश भर में व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने भाजपा महिला विधायकों को अवसरवादी बताया और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले किसी भी अन्यायपूर्ण कृत्य पर चुप्पी साध लेने पर नाराज़गी व्यक्त की।
