
उत्तराखंड में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की मांग आखिरकार रंग लाई। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 9 और 10 मई को प्रस्तावित प्रवक्ता (विशेष अधीनस्थ शिक्षा) भर्ती परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है।
UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती परीक्षा
दरअसल, 9 और 10 मई को होने वाली यह परीक्षा उसी दिन उत्तर प्रदेश में आयोजित एक अन्य बड़ी परीक्षा से टकरा रही थी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इस पर आपत्ति जताई थी और परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इस मुद्दे को लेकर संगठित तरीके से आवाज उठाई गई, जिसमें संगीता शाह की अगुवाई में अभ्यर्थियों ने लगातार दबाव बनाया।

अलग से जारी की जाएगी नई परीक्षा तिथि
आयोग ने अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब नई परीक्षा तिथि अलग से जारी की जाएगी। हालांकि आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि संशोधित तिथि की सूचना आधिकारिक विज्ञप्ति के माध्यम से दी जाएगी। परीक्षा स्थगित होने से अभ्यर्थियों को राहत मिली है।
