
केदारनाथ धाम में बर्फबारी (Snowfall in kedarnath) का दौर लगातार जारी है। इस बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह अपने चरम पर है।
केदारनाथ में लगातार हो रही बर्फबारी
केदारनाथ धाम में इस समय लगातार बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ धाम में तैनात पुलिस बल, बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालुओं को कतारों में व्यवस्थित करके उनके दर्शन सुनिश्चित कर रहा है।

धामी में लगातार हो रही बर्फबारी के बावजूद, दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और अपनी ड्यूटी पर मुस्तैदी से डटे पुलिसकर्मियों, दोनों का उत्साह चरम पर है।
प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे अपने साथ पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े, रेनकोट, जैकेट और आवश्यक दवाएं अवश्य रखें।
5 मई को उत्तराखंड में ख़राब रहेगा मौसम
बता दें मौसम विभाग ने 5 मई के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि के दौरान तेज बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है
