
Gurmeet singh chandhok
रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
पिछले दो महीनों से लगातार केंद्र सरकार ने गैस की दामों में बढ़ोतरी की जिद ठान रखी है। नागरिक हलकान है पर सरकार को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है। एक बार फिर सरकार ने सिलिंडर के दाम को 3000 रुपए पार पहुँचा कर होटल व्यवसायियों की कमर ही तोड़ दी है। ज्ञातव्य है कि खाड़ी संकट होने पर सरकार ने जुमलेबाज़ी की थी कि हमारे पास गैस के सुरक्षित भंडार हैं और नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। पूछती हैं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष खष्टी बिष्ट कि लगातार गैस के दामों को बढ़ाकर समाचारों की सुर्खियों में छाये रहने वाली जुमलेबाज सरकार के काम आख़िर धरातल पर क्यों दम तोड़ देते हैं? उन्होंने बताया कि सरकार महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस पार्टी को बदनाम कर रही है और जानता को गुमराह कर रही है जबकि कांग्रेस पार्टी एवं सहयोगी दलों ने सर्व समिति से दोनों सादनों में 2023 में ही ध्वनिमत से 33%महिला आरक्षण को समर्थन देकर पारित करवा दिया था। दरअसल सरकार की नीयत में ही खोट है जो विधानसभाओं में परिसीमन की आड़ में महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी को घेरना चाहती है। इसके विरोध में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में भवाली चोराहे पर सरकार का पुतला दहन किया गया और विरोध दर्ज किया गया।
इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नैनीताल खष्टी बिष्ट, भवाली नगरपालिका अध्यक्ष पंकज आर्या, नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल, सुजान सिंह रजवार, मोहन आजाद, संजीव, लोकेश जोशी, सद्दा मियां, जानकी आर्य, कुमारी रचना, धनी दुमका, जया कपिल, आसमा परवीन, कमलेश बिष्ट, राहुल पांडे, हरेंद्र आर्य, पुष्पेश पांडे, हेमा, सुरभि, पीयूष नेगी, मुकेश कुमार, हर्षित, पंकज सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
