Gurmeet singh chandhok

चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। इसी बीच इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुई थी। जहां पर कुछ लोग केदारनाथ में आकर एक दोस्ता का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने आतिशबाजी करते हुए धाम में ही पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए।
जिसका वीडियो भी बनाया गया। वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट sumit_ke_blog पर शेयर किया गया। हालांकि धाम में हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है।
केदारनाथ में आतिशबाजी कर मनाया दोस्त का बर्थडे, अब पुलिस ने कसा शिकंजा
पुलिस को पता चला कि केदारनाथ से जुड़ी ये वायरल वीडियो sumit_ke_blog नामक इंस्टाग्राम आईडी से शेयर की गई है। ये सुमित नामक व्यक्ति का अकाउंट है। इस वीडियो में वो केदारनाथ धाम के पास अपने दोस्त के साथ पटाखे फोड़कर जन्मदिन मनाते नजर आए। खुद वो इस बात की वीडियो में पुष्टि कर रहा है।
FIR दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
केदारनाथ जैसे पवित्र धार्मिक स्थल पर ऐसी हरकत बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। इसी उद्देश्य से पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस वायरल वीडियो ने भक्तों की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
