Gurmeet singh chandhok

Cbse 12th Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE के 2वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट की बच्चें काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट घोषित किए थे। जिसके बाद से ही लाखों स्टूडेंट रिजल्ट को लेकर जरूरी अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट की माने तो सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इस साल 30 अप्रैल को घोषित किया जा सकता है।
CBSE 12th Result 2026: 12वीं रिजल्ट इस दिन होगा जारी
इस साल Cbse 12th Result 2026 30 अप्रैल तक जारी हो सकता है। हालांकि इसको लेकर फिलहाल बोर्ड की तरफ से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन रिपोर्ट्स बता रही हैं कि बोर्ड जल्द ही नतीजों का ऐलान करेगा। आपको बता दें कि कॉपी की जांच के लिए इस बार ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम है। जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया तेज होगी। यहीं कारण है कि इस बार कहा जा रहा है कि बीते साल की तुलना में रिजल्ट जल्दी घोषित किया जाएगा।
जल्दी जारी हो सकता है रिजल्ट
क्लास 12th के पेपर इस बार 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच हुए थे। कहा जा रहा है कि मूल्यांकन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है।
पिछले साल की बात करें तो 13 मई को 12वीं के रिजल्ट का ऐलान हुआ था। 88.39 फीसदी बच्चे पास हुए थे। अमुमन रिजल्ट मई में ही जारी होते है। हालांकि इस बार नतीजे जल्दी आने की संभावना जताई जा रही है।
इन वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स cbse.gov.in , results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपनी मार्कशीट देख सकते है। इसके अलावा रिजल्ट सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म DigiLocker और UMANG पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले डिजिलॉकर ऐप या digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाए। जहां से आप अपनी डिजिटल मार्कशीट को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि उसके पहले आपको:-
- आधार/ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- एजुकेशन सेक्शन में जाए और CBSE के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- वहां क्लास 12वीं मार्कशीट पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें।
जिसके बाद आप मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं।
उमंग ऐप से भी मिल सकता है रिजल्ट
- ऐप में लॉगिन करें।
- सीबीएसई सर्विस सर्च करें।
- क्लास 12वीं रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- वहां अपनी डिटेल भरें।
- स्क्रीन पर प्रोविजनल मार्कशीट दिखेगी, उसे डाउनलोड कर लें।
