24 Views

हल्द्वानी में तेज रफ्तार रोडवेज बस का केहर देखने को मिल रहा है। अनियंत्रित बस ने स्कूल से घर लौट रही बच्ची को कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूल से लौट रही बच्ची को रौंदा
घटना सोमवार दोपहर की है। मिली जानकारी के अनुसार रानीबाग में ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क पर चल रही 4 साल की बच्ची को रौंद दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है ।
परिजनों में पसरा मातम
घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। कुछ देर तक बच्ची का शव सड़क पर ही पड़ा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से बच्ची के परिजनों में मातम पसरा हुआ है
