दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी में आज पहाड़ी आर्मी संगठन द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी नमन मेहरा को सम्मानित किया गया।पहाड़ी आर्मी संगठन के कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में नमन मेहरा, जो पूर्व सैनिक खुशाल सिंह मेहरा के पुत्र हैं, को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। नमन मेहरा ने श्रीलंका के डिगाना में 11 और 12 अप्रैल 2026 को आयोजित थर्ड साउथ एशिया जू-जित्सु चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने नमन मेहरा की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि पहाड़ी आर्मी हमेशा ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ खड़ी है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती रहेगी।इस सम्मान समारोह के जरिए न केवल खिलाड़ी का उत्साह बढ़ाया गया, बल्कि अन्य युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।
