Gurmeet singh chandhok

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को साकार करने एवं अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड महोदय के दिशा निर्देशानुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में लगातार प्रभावी कार्यवाही करायी जा रही है। युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने एवं नशे की तस्करी पर रोक लगाये जाने के उद्देश्य से जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ड्रग्स माफियाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा जनपद के सभी थाना प्रभारियों व एसओजी टीम को लगातार कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* एवं *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार* के पर्यवेक्षण में तथा *थानाध्यक्ष श्री विमल मिश्रा* के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम करने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में *दिनांक 17.04.2026 को उ0नि0 दिलीप कुमार मय पुलिस टीम* के द्वारा चेकिंग के दौरान *कुंवरपुर बाईपास से गौलानदी जाने वाले कच्चे रास्ते, गौलापुल काठगोदाम* के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके *कब्जे से 54.80 ग्राम अवैध स्मैक* की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया हैं।
गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्व थाना काठगोदाम में *एफआईआर नंः 53/26 धारा 8/21 NDPS Act एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पूछताछ अभियुक्तः- पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह कक्षा 04 तक पढा है वर्तमान में बनभूलपुरा क्षेत्र में टैम्पो चलाता है उक्त स्मैक को वह इज्जतनगर, बरेली (उ0प्र0) से खरीदकर लाया था।
गिरफ्तारीः- दिलशाद पुत्र श्री हामिद निवासी इन्द्रा नगर काबुल का गेट वार्ड नं 33 बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 34 वर्ष
बरामदगीः- 54.80 ग्राम अवैध स्मैक कीमत लगभग 16 लाख 44 हज़ार रुपये
गिरफ्तारी टीमः-
1- उ0नि0 दिलीप कुमार, थाना काठगोदाम
2- हे0का0 दीपक कुँवर, चौकी खेड़ा
3- का0 प्रेम प्रकाश, चौकी खेड़ा
4- कानि अशोक रावत, एसओजी
इस माह जनवरी से अब तक नशा तस्करों की धड़पकड़ करते हुए कुल 20 मामले दर्ज कर 25 तस्करों को सलाखों के पीछे डालकर 04 करोड 15 लाख 60 हजार 80 रू0 की 01 किलो 385 ग्राम 366 मिग्रा स्मैक बरामद की जा चुकी है।
एसपी सिटी हल्द्वानी की जनता से अपील:-
जनपद नैनीताल में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है। हमारा उद्देश्य केवल अपराधियों को पकड़ना ही नहीं, बल्कि समाज को नशामुक्त बनाना भी है।
👉 नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद करता है।
👉 युवाओं से विशेष अपील है कि नशे से दूर रहें और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं।
👉 अभिभावकों से अनुरोध है कि अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें।
।
