
Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा को लेकर सरकार अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद यात्रा की तैय़ारियों की समीक्षा कर रहे हैं। आगामी 16 अप्रैल को सीएम धामी सड़क मार्ग से यात्रा मार्ग के निरीक्षण पर जा रहे हैं।
16 अप्रैल को यात्रा मार्ग का निरीक्षण करेंगे CM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को यात्रा मार्ग से चारधाम मार्ग के निरीक्षण के लिए निकलेंगे। सीएम रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग का निरीक्षण करने के साथ ही स्थानीय लोगो से मुलाक़ात भी करेंगे । साथ ही जनसमस्याओं को सुनेंगे। सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यात्रा को लेकर सभी तैयारी पूरी हैं। साथ ही जमीनी हकीकत को जांचने के लिए वो खुद स्थलीय निरीक्षण करने के लिए जा रहे हैं
चारों धाम के कपाट खुलने की तारीख? (Chardham kapat opening date)
बता दें चारधाम यात्रा 2026 का आगाज 19 अप्रैल से होने जा रहा है। यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल सुबह 8 बजे और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह 6 बजकर15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे
