
प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड दौरे पर महिला कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला। ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने पीएम मोदी के दौरे का विरोध किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया।
महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
ज्योति रौतेला ने कहा कि क्या देश के पीएम से सवाल पूछना गुनाह हो गया है? रौतेला ने कहा आज जब हम प्रधानमंत्री से महिला सुरक्षा, युवाओं के रोजगार, महंगाई और अन्य जनमुद्दों को लेकर सवाल पूछने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने पहले ही उन्हें रोक कर धक्कामुक्की पर उतारू हो गई।
जनता के मुद्दों पर बात करने से बचते हैं पीएम मोदी: रौतेला
ज्योति रौतेला ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री सिर्फ भाजपा के हैं या पूरे देश के हैं? रौतेला ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड की जनता के बुनियादी मुद्दों पर बात करने से बचते हैं? कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पुलिस उन्हें गाड़ी में बैठाकर चौकी ले गई।
