
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए देवभूमि उत्तराखंड तैयार है। पुलिस की ओर से सुरक्षा -व्यवस्था चाख-चौबंद करने का दावा किया गया है। बता दें आज 10:30 बजे पीएम मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। जहां सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे।
PM Modi का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से सहारनपुर के गणेशपुर स्थित हेलिपैड पर 10 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेंगे। 11 बजकर 10 मिनट पर पीएम एलिवेटेड कॉरिडोर क्क व्यू पॉइंट देखेंगे। जिसके बाद पीएम वाइल्डलाइफ कॉरिडोर से होते हुए 11 बजकर 35 मिनट पर डाट काली मंदिर के पहुंच जाएंगे।
एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर गढ़ी कैंट में करेंगे जनसभा
बता दें पीएम मोदी आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद पीएम मोदी 12 किलोमीटर का रोड शो कर गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।
पुलिस के साथ-साथ वन विभाग भी अलर्ट
बता दें पीएम मोदी के दौरे से एक दिन पहले पुलिस और वनकर्मियों ने सघन चेकिंग और जंगल में कॉम्बिंग की है। इसके अलावा शहर के सभी होटल और गेस्ट हाउस में रुके लोगों का विवरण भी सत्यापित कर लिया गया है। बता दें डाट काली मंदिर तक सड़क में बड़ी संख्या में बंदर रहते हैं। जिसके चलते वनकर्मी भी अलर्ट हैं। वनकर्मियों को तैनात किया गया है। ताकि वे बंदरों को गुलेल से हटा सके।
