
देहरादून में कांग्रेस ने रविवार को डॉ. बी आर आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर ‘जय भीम जय हिंद’ सम्मेलन का आयोजन किया। शहर के जीएमएस रोड पर हुए इस कार्यक्रम में एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
देहरादून पहुंचे कन्हैया कुमार
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कन्हैया कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि देश की चुनावी और लोकतांत्रिक व्यवस्था संविधान पर आधारित है, इसलिए इसे सुरक्षित रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
कन्हैया कुमार ने उत्तराखंड सरकार पर साधा निशाना
कन्हैया कुमार ने उत्तराखंड सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में संविधान विरोधी ताकतें सक्रिय हैं और सरकार जनता के हितों के बजाय चुनिंदा लोगों के हित में काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि वे आगे आएं और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करें। कन्हैया कुमार ने कहा कि उत्तराखंड का असली विकास तभी संभव है जब युवा सक्रिय भूमिका निभाएं
