
PM Modi Dehradun Visit Traffic Plan: देहरादून में 14 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। ऐसे में अलग-अलग रूट पर जाने वाले वाहनों के लिए वैक्ल्पिक मार्ग (Dehradun Route Divert) तय किए गए हैं। जिससे शहर में लोगों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था सही रहे।
देहरादून में रूट डायवर्जन!, 14–15 अप्रैल के लिए देख लें ट्रैफिक प्लान PM Modi Dehradun Visit Traffic Plan
14 अप्रैल को देहरादून में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते रुट प्लॉन :-
सहारनपुर/रूड़की/दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए प्लान- Dehradun Route Divert
- देहरादून शहर क्षेत्र से सहारनपुर/रूड़की/दिल्ली जाने वाले वाहन के लिए रूट-
- A- शिमला बाईपास तिराहा- नयागाँव रोड – धर्मावाला चौक – बेहट होते हुये अपने गंतव्य हेतु जा सकेंगे।
- B- रिस्पना पुल- जोगीवाला – लालतपड- रायवाला – हरिद्वार होते हुए अपने गंतव्य हेतु जा सकेंगे।
- देहरादून शहर से छुटमलपुर/बिहारीगढ जाने वाले वाहनों के लिए रूट-
- शिमला बाईपास तिराहा- नयागाँव रोड – धर्मावाला चौक- शाकुम्बरी देवी – छुटमलपुर से अपनें गंतव्य हेतु जा सकेंगे।
- दिल्ली/सहारनपुर/रूड़की/छुटमलपुर से देहरादून/मसूरी आने वाले वाहनों के लिए रूट-
- छुटमलपुर – बेहट -धर्मावाला चौक- प्रेमगनर- ठाकुरपुर हाईवे -प्रेमनगर चौक -बल्लुपूर चौक – से अपने गंनतव्य हेतु जा सकेंगे।
ये मार्ग पूरी तरह से रहेगा बंद
15 अप्रैल 2026 को वीवीआईपी मूवमेंट कार्यक्रम के चलते रुड़की से भगवानपुर होते हुए देहरादून आने-जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा। ऐसे में कोई भी वाहन इस रूट से नहीं गुजर पाएंगे। ऐसे में देहरादून पुलिस द्वारा दिये गये रूट प्लॉन के अनुसार हीअपनी यात्रा का प्लान करें। डायर्वट रूटों को प्रयोग करें
