
Iran-US Ceasefire: फाइनली युद्ध के करीब 40 दिन बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमती बनी है। बुधवार, आठ अप्रैल 2026 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ Iran-US Ceasefire का ऐलान किया। साथ ही ईरान ने भी होर्मुज स्ट्रेट खोलने के ऊपर सहमति जताई।
बताते चलें कि ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने की डेडलाइन दी थी। अगर डेडलाइन खत्म होने से पहले अगर ईरान अमेरिका की शर्तों को नहीं मानता तो उसके पावर प्लांट और बाकी बुनियादी ढांचों को निशाना बनाने की धमकी दी थी। हालांकि डेडलाइन से पहले ही दोनों देशों के बीच बातचीत से दो हफ्तों के लिए सीजफायर पर सहमती बनी है।
डोनाल्ड ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान Iran-US Ceasefire
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सीजफायर का बयान ऐसे समय पर आया है जब कुछ ही घंटों पहले उन्होंने ईरान की पूरी सभ्यता खत्म करने की चेतावनी जारी की थी। आपको बता दें कि सीजफायर में पाकिस्तान का भी अहम रोल बताया जा रहा है। इसका जिक्र खुद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किया है।
सोशल मीडिया पर ट्रंप ने पोस्ट कर कहा कि उन्होंने ईरान पर हमले को दो हफ्तों के लिए स्थगित करने पर सहमती जताई है। यह एक द्विपक्षीय युद्धविराम (Ceasefire) होगा।
ट्रंप ने पाकिस्तान का किया जिक्र
उन्होंने पोस्ट में कहा, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ हुई बातचीत और उनके अनुरोध पर मैं आज रात ईरान की ओर भेजी जा रही विनाशकारी सैन्य शक्ति को रोकने और इस शर्त पर कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह और तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत हूं। ऐसा करने का कारण यह है कि हम पहले ही सभी सैन्य मकसदों को पूरा कर चुके हैं और उनसे आगे बढ़ चुके हैं, और हम ईरान के साथ लंबे समय के लिए शांति और मध्य पूर्व में शांति के लिए एक ठोस समझौते के काफी करीब पहुंच चुके हैं।”
ईरान की ओर से 10 शर्तो का प्रस्ताव
आगे उन्होंने कहा, “ईरान की ओर से 10 बिंदुओं का एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ है. पहले के लगभग सभी विवादित मुद्दों पर अमेरिका और ईरान के बीच सहमति बन चुकी है, लेकिन यह दो सप्ताह की अवधि समझौते को अंतिम रूप देने और उसे पूरा करने के लिए आवश्यक है. संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में और मध्य पूर्व के देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए इस समस्या के समाधान के करीब पहुंचना मेरे लिए सम्मान की बात है।”
ईरान ने भी पाकिस्तान का किया शुक्रिया अदा
इसके साथ ही ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने भी पाकिस्तान के पीए शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल मुनीर का शुक्रिया अदा किया।
