Gurmeet singh chandhok

उत्तराखंड के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। फाइनली दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे खुलने जा रहा है। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले है। बता दें कि इस एक्सप्रेसवे के बाद दून से दिल्ली तक का सफर साढ़े छह घंटे के बजाय महज ढाई घंटे में तय हो जाएगा।
दरअसल केंद्र सरकार ने फरवरी 2020 में इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी थी। जिसके बाद दिसंबर 2021 में पीएम मोदी ने खुद इसकी नींव रखी। तीन चरणों में इस एक्सप्रेसवे को पूरा किया गया।
पहला चरण – अक्षरधाम (दिल्ली) से EPE जंक्शन तक
दूसरा चरण– EPE जंक्शन से सहारनपुर बायपास तक
तीसरा चरण- सहारनपुर से देहरादून तक
14 अप्रैल को PM Modi करेंगे उद्घाटन Delhi-Dehradun Expressway inauguration
आपको बता दें कि कुछ हिस्सों को पहले ही आम जानता के लिए खोल दिया गया था। हालांकि 14 अप्रैल पीएम मोदी (delhi-dehradun expressway inauguration date) के उद्घाटन करने के बाद ये कॉरिडोर एक साथ चालू हो जाएगा। करीब 12 हजार करोड़ रुपए की लागत से बना Delhi-Dehradun Expressway फाइलनी पूरा खोल दिया जाएगा।
रास्ता कहां से होकर गुजरेगा?
एक्सप्रेसवे की शुरुआत दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के नजदीक से होती है। जहां से ये उत्तर प्रदेश के बागपत, बड़ौत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर से होते हुए देहरादून तक जाता है। पुराने रास्ते की तुलना में ये 235 किलोमीटर की जगह अब सिर्फ 213 किलोमीटर में पूरा हो जाेगा। 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने पर दून से दिल्ली का सफर महज ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा।
देहरादून से आगे भी रास्ता खुलेगा Delhi-Dehradun Expressway
आपको बता दें कि इस एक्सप्रेसवे से एक रास्ता हरिद्वार की ओर भी निकलेगा। ये रास्ता सीधे चार धाम हाईवे से जुड़ेगा। ऐसे में ये एक्सप्रेसवे ऋषिकेश, हरिद्वार, मसूरी जाने वाले लोगों के लिए भी वरदान साबित होगा।
12000 करोड़ में बने एक्सप्रेसवे में कई सुविधाए
12,000 करोड़ की लागत से ये 6-लेन एक्सप्रेसवे बना है। इसमें सड़क के अलावा 7 इंटरचेंज, 2 रेलवे ओवरब्रिज, 10 पुल और 14 वेसाइड सुविधाएं हैं। लंबी दूरी तय करने वाले लोगों के लिए रास्ते में खाने-पीने और आराम करने की भी व्यवस्था की गई है।
