9 Views
दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने मंगलवार को काठगोदाम स्थित बिजली विभाग के सेकेंडरी वर्क डिविजन दफ्तर में छापा मारा। इस दौरान एक कार्यालय सहायक नशे की हालत में मिला, जिसे सस्पेंड कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक, सिटी मजिस्ट्रेट को कर्मचारी के शराब पीकर दफ्तर पहुंचने की सूचना मिली। इस पर वह मामले की तस्दीक करने मौके पर पहुंच गए। छापेमारी से दफ्तर में हड़कंप मच गया इस दौरान कार्यालय सहायक दीपक बोरा नशे की हालत में मिला। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बोरा और तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि बोरा को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा गया है।
