Gurmeet singh chandhok

विसंगति दूर करने समेत 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ के बैनर तले कनिष्ठ अभियंताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। इसी क्रम में अल्मोड़ा में जारी अनिश्चित कालीन हड़ताल के पांचवें दिन भी आक्रोशित अभियंताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उत्तराखंड कनिष्क अभियंताओं की हड़ताल जारी, ये है मांगें
अभियंताओं ने कहा कि तकनीकी कार्यों में राजनैतिक और प्रशासनिक हस्तक्षेप रोकने, डिप्लोमा इंजीनियर्स को पूर्ण सेवाकाल में न्यूनतम तीन पदोन्नति या ग्रेड पे सुनिश्चित करने, नियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं को 10 वर्ष सेवा पर ग्रेड पे 5400 देने, पेयजल निगम व जल संस्थान का एकीकरण, डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए समानांतर प्रोन्नति गैलरी बनाने समेत 27 सूत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में ये अनिश्चिकालीन हड़ताल जारी हैं।
मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगी हड़ताल
बता दें 9 मार्च से जनपद वार प्रदेश मुख्यालय पर ये धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब तक अभियंताओं की समस्याओं पर कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। इससे अभियंताओं में आक्रोश है। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक अभियंताओं की मांगों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक कार्य बहिष्कार पर डटे रहेंगे
