
डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने, एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिए गए हैं इसी क्रम में आज दिनांक: 28.03.2026 को उ0नि0 महेंद्र राज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन थार (नंबर: HR 13 W 9896) को रोका गया, जो अवैध रूप से हूटर बजाकर चल रहा था, जिससे आमजन में भ्रम एवं असुविधा उत्पन्न हो रही थी।
वाहन की जांच करने पर उसमें अवैध रूप से लगाया गया हूटर एवं एम्प्लीफायर पाया गया, जिसे मौके पर ही हटाकर जब्त किया गया।
उक्त वाहन चालक मोहन सिंह पुत्र ओमवीर सिंह निवासी भारद्वाज कॉलोनी, अनूपशहर, जनपद बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए ₹1500/- का नगद चालान किया गया।
👉 पुलिस का सख्त संदेश:
अवैध रूप से हूटर/सायरन का प्रयोग करना कानूनन अपराध है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें।
