Gurmeet singh chandhok

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में 7 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसके चलते प्रदेश के मौसम में रोजाना ही बदलाव हो रहा है। पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी का सिलसिला अभी भी जारी रहने वाला है। मौसम विभाग की माने तो 27 मार्च को भी उत्तराखंड के कुछ जिलों में मौसम खराब ही रहेगा।
उत्तराखंड में 27 मार्च को कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)
मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। जबकि उधम सिंह नगर और हरिद्वार जैसे मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
मैदानी क्षेत्रों में भी महसूस होगी ठंड
7 मार्च से ही उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकने का सिलसिला जारी है। वैज्ञानकों की माने तो Western Disturbance के चलते ठंडी हवा चलने से मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड महसूस होगी। वहीं तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है
