
उत्तराखंड में धामी कैबिनेट विस्तार के बाद सियासत गरमा गई है। हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें भाजपा पर तीखा तंज कसा गया है।
धामी कैबिनेट विस्तार के बाद सियासी तंज
‘हरदा की उत्तरखंडियत’ नाम के फेसबुक पेज से की गई पोस्ट में कहा गया है कि वर्तमान कैबिनेट में 11 में से 7 मंत्री ऐसे हैं, जो पहले कांग्रेस में रह चुके हैं और बाद में भाजपा में शामिल होकर अब मंत्री बने हैं। इस दावे के जरिए भाजपा की अंदरूनी राजनीति पर सवाल उठाए गए हैं।
कांग्रेस के लोगों में है सारी काबिलियत
पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि “धामी जी ने मंत्रिमंडल विस्तार करके भाजपा के लोगों को बता दिया है कि तुम्हारे अंदर कोई काबिलियत नहीं है, सारी काबिलियत कांग्रेस के लोगों में ही है। भाजपा वाले सिर्फ दरी बिछाने के लिए पार्टी में हैं।”

कांग्रेस पार्टी में रह चुके हैं तीन विधायक
दरअसल, हाल ही में धामी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, जिसमें पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें से तीन मंत्री ऐसे हैं, जो पहले कांग्रेस में रह चुके हैं। जिनका राजनीतिक अतीत कांग्रेस से जुड़ा रहा है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
