Gurmeet singh chandhok

मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देशों के बाद राजधानी में प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। गुरुवार सुबह 7 बजे ही PWD सचिव पंकज पांडेय और जिलाधिकारी सवीन बंसल सड़कों पर उतर आए और सड़क मरम्मत कार्यों का जमीनी निरीक्षण किया।
सुबह 7 बजे देहरादून की सड़कों पर उतरे PWD सचिव और DM
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कई इलाकों का दौरा किया, जहां सड़क मरम्मत और रोड कटिंग के कार्य चल रहे हैं। मौके पर कई जगहों पर टूटी-फूटी सड़कें और अधूरे काम देखने को मिले, जिससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
अफसरों ने लगाई संबंधित एजेंसियों को लगाई फटकार
PWD सचिव और DM ने मौके पर ही संबंधित एजेंसियों को कड़ी फटकार लगाई। अफसरों ने निर्देश दिए कि तय समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे किए जाएं, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि अब किसी भी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सचिव ने गुणवत्ता के साथ काम पूरा करहने के निर्देश दिए
