
Gurmeet singh chandhok
गैरसैंण के विधानसभा में उस समय गहमागहमी का माहौल पैदा हो गया था जब बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह चौहान और कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के बीच तीखी बहस शुरु हो गई। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा के दौरान दोनों विधायक आपस में उलझते हुए दिखाई दिए।
सदन में हुई मुन्ना सिंह और प्रीतम सिंह में तीखी बहस
विधानसभा सत्र के दौरान सदन के भीतर गहमागहमी का माहौल पैदा हो गया। बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह चौहान और कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के बीच तीखी बहस शुरु हो गई। मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा था। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि विकासनगर सीवरेज प्रोजेक्ट को लेकर बीजेपी के विधायकों ने ही भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हुई झड़प
कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के ये कहते ही मुन्ना सिंह चौहान जवाब देने के लिए खड़े हो गए। उनके जवाब देने का कांग्रेस विधायकों ने विरोध किया। कांग्रेस के विधायकों ने कहा कि जवाब सिर्फ संसदीय कार्यमंत्री ही दे सकते हैं। इसके बावजूद दोनो से तरफ से आरोप प्रत्यारोप चलता रहा। बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों विधायक एक दूसरे पर निजी हमले पर उतर आए।
विधानसभा अध्यक्ष ने दी निजी हमलों से बचने की हिदायत
सदन के भीतर दोनों विधायकों के बीच तीखी बहस इस कदर बढ़ी कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने दोनों विधायकों को निजी हमलों से बचने की सख्त हिदायत दी। फिलहाल सोशल मीडिया पर सदन में दोनों विधायको के बीच की ये बहस तेजी से वायरल हो रही है
