8 Views




रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
आईटीबीपी एवं पशुपालन विभाग उत्तराखंड के मध्य हुए एमओयू के अंतर्गत जनपद चम्पावत में स्थानीय पशुपालकों द्वारा 36वीं बटालियन आईटीबीपी, लोहाघाट को 649 किलोग्राम जीवित मुर्गियों की आपूर्ति की गई।
इस पहल का उद्देश्य स्थानीय पशुपालकों को बाजार उपलब्ध कराना तथा उनकी आय में वृद्धि करना है।
आपूर्ति के दौरान मुर्गियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इसके अतिरिक्त सप्लाई प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए लाइन कमेटी के सदस्यों एवं विजिलेंस टीम द्वारा भी निरीक्षण एवं जांच की गई।
इस अवसर पर आईटीबीपी की ओर से डॉ. सूबे सिंह (सेकेंड इन कमांड) तथा पशुपालन विभाग की ओर से डॉ. दीपक उपस्थित रहे।
