


रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनता मिलन में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या द्वारा ग्राम बाजरीकोट (मुडियानी क्षेत्र) में प्रस्तावित लिंक मोटर मार्ग से संबंधित विवाद के समाधान हेतु स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान राजस्व उप निरीक्षक मुडियानी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान दोनों पक्षों की समस्याओं एवं आपत्तियों को विस्तार से सुना गया तथा मौके पर ही आपसी संवाद के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास किया गया। प्रशासन की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सहमति बन जाने से लिंक मोटर मार्ग निर्माण में आ रही बाधा दूर हो गई है।
उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ सभी पक्षों की सहमति एवं हितों का ध्यान रखना प्राथमिकता है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए विकास कार्यों में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि अब संबंधित विभाग द्वारा लिंक मोटर मार्ग निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
