दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी में होलिका दहन के अगले दिन एक आढ़ती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुखानी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है पुलिस के अनुसार लाल सिंह सूर्या मूल रूप से सूर्या गांव के निवासी थे। वह वर्तमान में मुखानी थाना क्षेत्र के छड़ायल स्थित प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में परिवार के साथ रह रहे थे। बड़ी मंडी में उनकी आढ़त की दुकान बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक 3 मार्च की रात उनका किसी व्यक्ति से विवाद हो गया था।विवाद के बाद जब वह घर लौटे तो परिजनों ने उन्हें दोबारा बाहर जाने से रोक दिया। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए। काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो लाल सिंह फंदे से लटके मिले।परिजन उन्हें तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उन पर कर्ज की बात भी सामने आ रही है। थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि परिजनों ने घटना की सूचना नहीं दी। मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है।
