
Rupee hits Record Low Against Dollar: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान और ईजराइल के बीच बढ़ते तनाव के चलते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। जिसके चलते बुधवार को भारतीय रुपया पहली बार 92 के पार चला गया है। डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया है।
पहली बार रुपया 92 के पार!, डॉलर के मुकाबले इतना गिरा Rupee hits Record Low Against Dollar
विदेशी मुद्रा कारोबारियों की माने तो युद्ध के तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 82 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया है। इससे निवेशकों की धारणा काफी प्रभावित हुई है। इससे पहले जनवरी में रुपया 91.9875 के स्तर तक तो गया था। हालांकि पहली बार आज ये 92 के पार चला गया है।
मीडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव बना वजह
रुपया 92.05 पर खुला। जिसके बाद ये फिसलकर 92.18 के निचले स्तर पर पहुंच गया। होली के उपलक्ष्य में मंगलवार को बाजार बंद रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही है। जिसके चलते भारता का आयात बिल बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए क्यों कि ईंधन जरूरत का कम से कम 85 प्रतिशत भारत आयात करता है।
क्या होगा असर?
एक्सपर्ट्स की माने तो अगर लंबे समय तक मीडिल ईस्ट में तनाव बना रहता है तो इसके चलते वहां आने वाला रेमिटेंस और कैपिटल फ्लो प्रभावित हो सकता है। रुपए में गिरावट, चालू खाते का घाटा बढ़ने, महंगाई, और लोअर जीडीपी ग्रोथ में गिरावट से भारत की इकॉनमी प्रभावित हो सकती है। बीते साल की बात करें तो रुपए की कीमत डॉलर के मुकाबले 5 पर्सेंट गिरी थी
