
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री देवभूमि बनाने के अभियान के तहत एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। गदरपुर में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की गई हैं। मेडिकल स्टोर संचालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
गदरपुर में मेडिकल स्टोर पर STF का छापा
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 2 मार्च को गदरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुमार मेडिकल हॉल में ड्रग इंस्पेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। छापे के दौरान मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल, टैबलेट और कफ सिरप बरामद किए गए।
हजारों नशीली दवाएं बरामद
पुलिस के अनुसार बरामद दवाओं में 9416 नशीले कैप्सूल, 1300 अल्प्राजोलम टैबलेट और 51 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप शामिल हैं।कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर स्वामी राजकुमार (53 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 1 गदरपुर, को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी व्यावसायिक मात्रा में होने के कारण आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
SSP STFने कि नशे से दूर रहने की अपील
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और यदि कहीं नशा तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या एसटीएफ से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी
