Gurmeet singh chandhok

किच्छा में बवाल: मंदिर के बाहर मिला मांस का टुकड़ा, हिंदू संगठन ने काटा बवाल
उत्तराखंड के किच्छा में उस वक्त बवाल हो गया जब शहर के धार्मिक स्थल हल्द्वानी रोड हनुमान मंदिर के सामने रविवार रात को मांस का टुकड़ा बरामद हुआ। मांस का टुकड़ा मिलने के बाद इलाके में बवाल हो गया।
किच्छा में मंदिर के पास मिला मांस का टुकड़ा
सूचना फैलते ही कुछ संगठनों के लोग मौके पर जुट गए और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालात बिगड़ने पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी। वहीं किच्छा पुलिस को मौके पर जमा भीड़ को खदेड़ना पड़ा। पुलिस ने मंदिर के सामने मिठाई की दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज को जब चेक किया तो पता चला कि एक आवारा कुत्ता कहीं से मांस वहां पर लाया था।
मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मांस की सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। वहीं किच्छा में पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए इलाके में फ्लैग मार्च किया। पुलिस टीम ने किच्छा क्षेत्र में गश्त कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी
