
Rinku Singh Father Death Reason: भारत के स्टार ऑलराउंडर रिंकू सिंह के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। टी20 वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह ने अपनी पिता को खो दिया। आज तड़के क्रिकेटर के पिता खानचंद्र सिंह का निधन हो गया। वो स्टेज 4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। इसी को लेकर 21 फरवरी को उन्हें हालत गंभीर होने पर ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि आज वो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जंग हार गए।

वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन Rinku Singh Father Death
आपको बता दें कि काफी समय पहले ही रिंकू सिंह के पिता लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। वो फोर्थ स्टेज पर थे। आखिरी दिनों में उनकी हालत और भी ज्यादा गंभीर हो गई। जिसके चलते वो कई दिन मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रहे। हालत गंभीर होने की वजह से रिंकू सिंह भी टी 20 वर्ल्ड कप छोड़कर उन्हें देखने आए थे।
इस बीमारी के चलते पिता का हुआ निधन Rinku Singh Father Death Reason
क्रिकेटर के पिता की लगातार किडनी रिप्लेसमेंस थेरेपी चल रही थी। लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ने पर आखिरकार कैंसर से उनकी जान चली गई। बता दें कि बीते दिन भारत और जिम्बाव्बे मैच के दौरान भी रिंकू सिंह टीम का हिस्सा नहीं थे।
