13 Views

उधम सिंह नगर जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है। शक्तिफार्म ठाकुर नगर रुदपुर क्षेत्र में ट्रक ने सड़क पर चल रहे शख्स को कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सड़क पार कर रहे शख्स को ट्रक ने कुचला
मिली जानकारी के अनुसार सुशांत गाइन (55) निवासी ठाकुर नगर रोज की तरह ही सुबह काम पर निकले थे। सिरसा मोड़ पर रोड क्रॉस करने के दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने सुशांत को कुचल दिया। हादसे में शख्स की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजन को दे दी है। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है
