10 Views

हरिद्वार से हादसे की खबर सामने आ रही है। शनिवार को एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में समा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
अनियंत्रित होकर गंगनहर में समाई कार
घटना शनिवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में राणा स्टील के पास एक तेज कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में समा गई। हादसे की सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने कार में सवार दो व्यक्तियों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
रुड़की के रहने वाले हैं मृतक
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही गाडी को बाहर निकलने के बाद कोतवाली लाया गया है। हादसे को लेकर मंगलौर सीओ अभिनय चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों मृतक रुड़की के रहने वाले हैं। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है
