
देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच बीती शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बुलेरो और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में एक शिक्षिका की मौत हो गई। जबकि एक शिक्षक घायल बताया जा रहा है।
बोलेरो और बाइक की जबरदस्त टक्कर में शिक्षिका की मौत
घटना बीती शाम हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बोलेरो और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में महिला शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक शिक्षक गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से शिक्षक को पास के ही अस्पताल पहुंचाया।
शिक्षक की हालत गंभीर
शिक्षक की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है दोनों शिक्षक राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रतीतपुर के है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानायाध्यपक सुशीला बिंजोला (59) निवासी विकासनगर स्कूल की छुट्टी के बाद अपने सहकर्मी शिक्षक प्रवीण वर्मा के साथ बाइक से विकासनगर अपने घर जा रही थी। इस बीच ये हादसा हो गया
