
Gangster vikram murder case: देहरादून में गैंगस्टर हत्याकांड मामले में देहरादून पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने विक्रम शर्मा पर गोली चलाने वाले एक आरोपी को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
विक्रम शर्मा मर्डर केस का एक आरोपी गिरफ्तार
13 फरवरी को देहरादून के सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में देहरादून पुलिस ने झारखंड पुलिस अधिकारी के भाई राजकुमार को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस राजकुमार को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लेकर आ गई है।
राजकुमार के खाते से शूटरों को हुआ था पेमेंट
बता दें शूटरों को पुलिस अधिकारी के भाई राजकुमार के खाते से पेमेंट हुआ था। जिसके आधार पर देहरादून पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर देहरादून ला गई है। हालांकि अभी तक पुलिस शूटरों तक नहीं पहुंच पाई है। राजकुमार की गिरफ़्तारी के बाद उम्मीद जताई जा रहा है कि जल्द ही पुलिस बदमाशों तक पहुंच पाएगी।
