
Uttarakhand Weather Update News: उत्तराखंड में आज यानी 21 फरवरी के लिए मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है। राज्य के सभी के सभी 13 जिलों में ना ही बारिश और ना ही बर्फबारी का अलर्ट है। ऐसे में प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। अधिक गर्मी का अहसास हो सकता है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में ठंडी हवाएं चल सकती है। जिससे वहां का मौसम ज्यादा गर्म नहीं रहेगा।
उत्तराखंड में 21 फरवरी के लिए मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी! Uttarakhand Weather Update News
दरअसल मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 21 फरवरी को राज्य के पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता नहीं देखी गई। जिससे राजधानी देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ आदि सभी 13 जिलों में मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई जा रही है। इन सभी जिलों में बारिश-बर्फवारी का कोई अलर्ट नहीं है।
सभी 13 जिलों में बारिश-बर्फबारी का नहीं है अलर्ट
तो वहीं मैदानी इलाकों जैसे हरिद्वार, देहरादून और उधम सिंह नगर में सुबह के समय चटक धूप भी खिली रहेगी। जिससे लोगों को दिन के समय गर्मी का एहसास होगा। पूरे राज्य में 21 फरवरी को भी मौसम शुष्क रहने वाला है।
22 से 24 फरवरी तक बारिश की संभावना
हालांकि मौसम विभाग की माने तो 22 से 24 फरवरी तक देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और नैनीताल में बारिश होने की संभावना है।
