
Uttarakhand news: बीती देर रात 19 फरवरी को उस समय हड़कंप मच गया जब घर पर एक शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। अकेली रहने वाली वृद्ध महिला का शव खून से लथपथ था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। दरअसल ये पूरा मामला खटीमा की देवभूमि कॉलोनी का है।
घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में खून से लथपथ पड़ा मिला महिला का शव Uttarakhand news
सितारगंज रोड स्थित देवभूमि धर्मशाला इलाके में एक 60 साल की महिला अपने मकान की पहली मंजिल पर अकेली रहती थीं। महिला का शव संदिग्ध हालात में बंद कमरे से मिला। हैरानी की बात ये है कि घर के बाहर चैनल गेट पर ताला लगा हुआ था। जिससे मामला और भी ज्यादा रहस्यमय हो गया। मृतक की पहचान जानकी देवी के रूप में हुई है। बता दें कि नीचे के एरिया में किरायेदार परिवार रहता है।

अंदर से लगा था ताला
जानकारी के अनुसार मृतका की बेटी ने कई बार उन्हें कॉल किया। लेकिन जब उनसे संपर्क ना हो सकता तो उसने अपने चाचा को जानकारी दी। परिवार के सदस्य और स्थानीय लोगों ने वीडियोग्राफी के बीच चैनल का ताला तोड़ा। जिसके बाद अंदर का नजारा जब देखा तो हर कोई स्तब्ध रह गए। अंदर महिला का शव पड़ा था। मोबाइल फोन चार्जिंग पर था और साइलेंट मोड पर था।
नहीं मिली कोई बाहरी चोट
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को शव सौंप दिया गया। पुलिस की माने तो शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं दिखी है। अभी फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सभी पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
