
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ पत्रकार कैलाश जोशी का हाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भी मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया।
पत्रकार कैलाश जोशी का हाल जानने दून अस्पताल पहुंचे सीएम धामी
बता दें पिछले कुछ समय से देहरादून के वरिष्ठ पत्रकार कैलाश जोशी अस्वस्थ चल रहे हैं। जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर पत्रकार का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने उनके जल्दी स्वास्थ्य होने की कामना की। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार पत्रकारों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। साथ ही हर आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
जांच सुविधाओं के संबंध में लिया तीमारदारों से फीडबैक
पत्रकार से मिलने के बाद सीएम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आपातकालीन कक्ष, वार्डों, दवा वितरण केंद्र, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। सीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी फीडबैक लिया।
गंभीर मरीजों के उपचार में बरती जाए विशेष सतर्कता: CM
मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि गंभीर मरीजों के उपचार में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा तीमारदारों को आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं निजी अस्पतालों के समकक्ष बेहतर और भरोसेमंद बनें, यह सरकार की प्राथमिकता है
