

रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
चम्पावत की शांत वादियों ने आज साहस, संकल्प और रोमांच का अद्भुत संगम देखा। चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के अंतर्गत ‘पैरामोटर क्रॉस कंट्री चम्पावत 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसने भारतीय साहसिक पर्यटन के इतिहास में एक नई इबारत लिख दी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जनपद में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभिनव पहल के तहत भारत में पहली बार चम्पावत में 120 किलोमीटर लंबी ‘पैरामोटर क्रॉस कंट्री’ उड़ान का आगाज हुआ। 07 जांबाज़ पायलटों ने एक साथ उड़ान भरते हुए दुर्गम पर्वतीय भूभाग के ऊपर से रोमांचक हवाई यात्रा उचौलिगोठ से डांडा, रीठा, लोहाघाट होते हुए चौथे दिन टनकपुर पहुंचेगी।
यह आयोजन केवल एक साहसिक खेल नहीं, बल्कि जनपद में वर्ष भर पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करते हुए शीतकालीन पर्यटन को नई पहचान देने तथा पर्वतीय जनपदों में आर्थिक गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
