दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी,राधा आर्या जों समन्वय राजीव गाँधी पंचायत राज संगठन महानगर हल्द्वानी, पूर्व उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड युवा कॉंग्रेस,पूर्व प्रदेश महासचिव उत्तराखण्ड युवा कॉंग्रेस एवं पूर्व पार्षद नगर-निगम हल्द्वानी काठगोदाम जैसी कददावर नेता ने अपने साथ सार्वजनिक रूप से जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और अपमानजनक व्यवहार किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़िता के अनुसार, दिनांक 16 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा आयोजित राजभवन घेराव कार्यक्रम के दौरान, देहरादून स्थित राजभवन, देहरादून के बाहर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी ने सार्वजनिक रूप से कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाई और मानसिक आघात पहुँचाया। राधा आर्या ने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है उन्होंने कहा है कि वह जांच में पूर्ण सहयोग देने को तैयार हैं। वहीं, मामले के सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
