Gurmeet singh chandhok

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 17 फरवरी (17 february uttarakhand weather update) को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
सुबह और शाम हो रहा ठंड का एहसास
मौसम वैज्ञानिकों ने फिलहाल किसी बड़े सिस्टम की संभावना नहीं जताई है। बता दें पिछले दो दिनों से देहरादून समेत राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप खिल रही है। जिससे ठंड तकरीबन खत्म होने लगी है। सुबह और शाम के समय कहीं-कहीं हल्की ठिठुरन है, लेकिन दिन में चैत जैसी गर्मी महसूस हो रही है।
पर्वतीय इलाकों में बदले मौसम का तापमान में नहीं पड़ेगा असर
मौसम विभाग का कहना है कि पर्वतीय इलाकों में बदलने वाले मौसम का बहुत अधिक असर तापमान में देखने को नहीं मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 18 फरवरी को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद 19 फरवरी से मौसम शुष्क बना रहेगा।
