Gurmeet singh chandhok

नैनीताल – जिले में अदालत को बम से उड़ाने की धमकी का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि मंगलवार सुबह फिर जिला जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा संदेश पहुंच गया। ईमेल में 11:15 बजे जज चैंबर के पास विस्फोट करने की चेतावनी दी गई है और दोपहर की नमाज से पहले अदालत खाली करने को कहा गया है। धमकी भरा ईमेल सुबह 7:11 बजे प्राप्त हुआ। संदेश में आरडीएक्स और आईईडी लगाने का दावा करते हुए अदालत परिसर को निशाना बनाने की बात कही गई है। मेल में सुरक्षा एजेंसियों को चुनौती देने जैसी भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट –
सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस), डॉग स्क्वॉड और खुफिया टीमें अदालत परिसर पहुंच गईं। पूरे परिसर को एहतियातन खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ईमेल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर अदालत परिसर और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पहले भी आ चुका है धमकी संदेश –
गौरतलब है कि बीते दिन भी इसी प्रकार का धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसकी जांच अभी जारी है। लगातार मिल रहे संदेशों को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। मामले की जांच जारी है।
ये है मैसेज ( 7:11:09 बजे) –
जज चैंबर के पास आज सुबह 11:15 बजे विस्फोट करने के लिए 5 आरडीएक्स हैं, कल मेल बीडीडीएस/एटीएस खोज प्रश्नों का परीक्षण करने के लिए था। दोपहर की इस्लामी प्रार्थना से पहले अदालतें खाली कर दें। जज साब, जज चैंबर में आज सुबह 11:15 बजे विस्फोट करने के लिए 5 आरडीएक्स बम हैं। कोर्ट को जल्द खाली करें!
ऐसे होंगे धमाके: सी-4 आरडीएक्स का उपयोग करके बनाए गए 3 आरडीएक्स आईईडी को पहले ही सुविधा में महत्वपूर्ण स्थानों पर रखा गया है। 1 या 2 सदस्य दोपहर के भोजन के समय न्यायाधीश कार्यालय के निकट संपर्क में आएंगे और जब क्यू शाखा-आईएसआई सदस्य, जो रिमोट कंट्रोल ट्रिगर ले जा रहे हैं, परिसर के 100 फीट के भीतर आएंगे तो आईईडी स्वचालित रूप से विस्फोट कर देंगे। यदि किसी कारण से, वे सक्रिय नहीं होते हैं, तो सदस्य स्वयं इमारत के अंदर आएंगे और श्रीलंकाई ईस्टर ऑपरेशन के समान सभी कर्मचारियों के साथ खुद को विस्फोट कर देंगे। हम एक बयान बनाना चाहते हैं और आपका न्यायालय फिलहाल सबसे आसान लक्ष्य है, हम जिम्मेदारी लेते हैं और चाहते हैं कि हमारी आवाज किसी भी कीमत पर सुनी जाए! ..ईलम के तमिल टाइगर्स और पाकिस्तान आईएसआई
